फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी और शांति भंग करने के आरोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दो मार्च को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। थाना सेंट्रल, बीपीटीपी, सेक्टर-आठ, भूपानी, सूरजकुंड, खेड़ीपुल, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-31, सेक्टर-58 और एसजीएम नगर थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने, झगड़ा करने और आमजन की शांति भंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी प्रका...