सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 15 लोग गिरफ्तार
देहरादून, जून 20 -- भगवानपुर। सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि अभियान के दौरान सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 15 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.