हापुड़, जनवरी 15 -- सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर बुधवार की रात को कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने 27 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा। इस अभियान के चलते सड़क पर शराब पीने वालों में अफरा तफरी मच गई। इससे पूर्व भी पुलिस ने इस अभियान के तहत करीब 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा से शराब पीते हुए मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि बुधवार को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में एेसे लोगों की तलाश की जो सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे थे। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से 27 लोगो को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.