रुडकी, अप्रैल 12 -- पुलिस ने गंगनहर पटरी पर जाम छलका रहे कार सवार युवकों को दौड़ा दिया। पुलिस ने उनका काफी दूर तक पीछा किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोलानी पार्क के पास गंगनहर की पटरी पर अभियान चलाया। पुलिस को कई जगहों पर लोग शराब पीते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर यह लोग अपने-अपने वाहन उठाकर फरार हो गए। पुलिस सोलानी नदी के पास पहुंची तो एक कार में युवक शराब पीते नजर आए। पुलिस उनके पास पहुंची तो उन्होंने अपनी कार दौड़ा दी। पुलिस ने काफी दूर तक उनका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लग पाए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.