रुडकी, अप्रैल 9 -- भगवानपुर। बुधवार रात पुलिस ने सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 45 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को थाने लाकर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे जाम छलकाना लोगों को महंगा पड़ा और पुलिस ने मौके से 45 लोगों को पकड़ लिया। थाने में लाकर सभी का चालान किया गया और दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 45 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.