गाज़ियाबाद, मई 3 -- -ग्रामीण जोन की पुलिस ने 58 स्थानों पर एक साथ अभियान चला 918 लोगों की जांच की -शराब के ठेकों और सड़कों के आसपास शराब पीते पकड़े गए लोगों को चालान किए गए

पुलिस अभियान का विवरण गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमिश्नरेट की ग्रामीण जोन पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ शनिवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर सख्ती का संदेश दिया। जोन के सभी थानों की पुलिस द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 317 लोगों के खिलाफ चालान कर कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सघन चेकिंग अभियान डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ग्रामीण जोन पुलिस द्वारा दो मई को शाम छह बजे से रात दस बजे तक यह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के लिए जोन में पहले से...