सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 29 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
गाजीपुर, जून 22 -- सैदपुर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सैदपुर कोतवाली पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी 'ऑपरेशन शांति' अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे शराब पीकर सार्वजनिक शांति भंग करने वाले 29 लोगों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ के दौरान सभी ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शराब के ठेकों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी 29 व्यक्तियों का 34 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 54 लोगों का चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.