रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने रविवार को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 28 लोगों को पकड़कर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया और उनसे कुल सात हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने गंगनहर किनारे, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कोतवाली रुड़की के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस ने ऐसे स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी। अभियान के दौरान पकड़े गए सभी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गई और चालान की कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षे...