फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद, सुहागनगरी की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों और शराब के ठेकों के बाहर खुलेआम जाम छलकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर रात तक जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान 775 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से अराजक तत्वों में खलबली मच गई है। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सार्वजनिक स्थानों और शराब के ठेकों के बाहर जाम छलकाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी के नेतृत्व में शहर के उत्तर, दक्षिण, लाइनपार, रसूलपुर और रागढ़ थाने की पुलिस ने देर शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। थाना दक्षिण पुलिस ने 85, उत्तर थाना पुलिस ने 45, रसूलपुर थाना पुलिस ने 34, रामगढ़ थाना पुलिस ने 42 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके अलावा टूंडला पुलिस ने 38, पचोखरा थान...