गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आम जनता की शांति में बाधा डालने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में की गई। पकड़े गए सभी आरोपी शराब के नशे में रास्ते को रोक रहे थे। वे आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है और नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बजघेड़ा थाने की टीम ने सेक्टर-110 स्थित शराब ठेके के पास से सुरेंद्र पाल और प्रभात कुमार को पकड़ा। वहीं शहर थाना पुलिस ने रोशनपुरा के सरकारी स्कूल के पास से आशीष और महेश को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.