सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 14 दबोचे, तीन वाहन सीज
देहरादून, मई 4 -- हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रविवार की रात कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को भी सीज किया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों और सड़क किनारे शराब पीकर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र से महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों और शराब की दुकानों के आसपास चेकिंग करते हुए हुड़दंग मचा रहे 14 लोगों को हिरासत में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.