पीलीभीत, मई 16 -- बीसलपुर। बीसलपुर में बीडीओ सर्वेश कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक लेकर बड़ी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर घड़े में पानी रखने, खराब पड़े हैंडपंप तत्काल सही कराए जाने, गोशालाओं में गोवंशीयों के लिये पानी पीने के लिए हौद भरवाए जाने आदि को कहा। साथ ही उचित व्यवस्था किए जाने, गांव में गर्मी से लोगों के लिए पानी की किल्लत न हो इसके लिए हर प्रयास किए जाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बैठक में संतोष कुमार वर्मा, जाकिर अली, पुष्कर राना, रेनू वर्मा, मुकेश कुमार राना, राहुल गंगवार, विजय तिवारी सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...