चंदौली, अप्रैल 24 -- चंदौली। जिले में बढ़ते हीटवेव (लू) को देखते हुए शुक्रवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड और बाजारों में शीतल जल की व्यवस्था के लिए प्याऊ लगाने और छायादार स्थान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए छायादार स्थानों, पर्याप्त चारे और पानी का इंतजाम करने की हिदायत दी। स्वास्थ्य विभाग को जन जागरूकता, 108 और 102 एवं अन्य आपात कालीन सेवाएं सक्रिय रखने, सीएचसी और पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां रखने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता सिंचाई, जल निगम, नलकूप, लघु सिंचाई, लोक निर्माण को कार्य स्थल पर आवश्यकतानुसार पशु पक्षियों के लिए नहरों, तालाबों, कूपों, गड्ढों में पानी भरने का निर्देश दिया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.