श्रावस्ती, मई 10 -- श्रावस्ती संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सार्वजनिक स्थलों, खुले में शराब पीने वालों तथा ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी इकौना/यातायात आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही कार को बार बनाकर नशेबाजी करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई कि स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.