रुडकी, अप्रैल 11 -- ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 29 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही सभी का चालान कर दिया। पुलिस ने होटल और ढाबा मालिकों को भी शराब पिलाने पर कड़ी कार्रवाई चेतावनी दी। ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में पुलिस की ओर से अपराधियों, हुड़दंगियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.