मऊ, मई 10 -- मऊ। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने ग्रामीण अंचल के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा दोहरीघाट में रोडवेज, पुलिस बूथ, आजमगढ़ तिराहा, सर्राफा मार्केट ,रामघाट, मल्लाह टोला से रेलवे स्टेशन दोहरीघाट तक रूट मार्च किया। पुलिस के जवानों ने घोसी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी सख्त दिशा निर्देश जारी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.