सोनभद्र, मई 8 -- शक्तिनगर, हिदुस्तान संवाद। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले के खिलाफ शक्तिनगर पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि गश्त कें दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि बैढ़न, सिंगरौली, माड़ा कें साथ शक्तिनगर कें बलियानला, चिल्काडांड कें भगवानदास कुशवाहा, तेजबली कुशवाहा, चन्द्रशेखर यादव, सन्तोष कुमार, मो. बदरूल, पंकज, सेठी, प्रदीप, राजेश, रामभुवन नाई, सुखराम सिंह, रोशन सिंह, सोनू श्रीवास्तव, राजकुमार, रामकिशुन, मनीष पाण्डेय, कृष्णा कुमार कुशवाहा, संदीप कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- डेढ़ दर्जन पर पुलिस कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...