सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने पर पांच हजार जुर्माना
आदित्यपुर, मई 22 -- सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकान के आसपास सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना बुधवार की रात कई लोगों को महंगा पड़ गया। आदित्यपुर पुलिस ने इमली चौक, शेर-ए-पंजाब चौक के आसपास से शराब पीकर अड्डाबाजी करने के आरोप में 11 लोगों को पकड़ा। सभी लोगों से पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक दंड वसूल किया गया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। झारखंड सरकार ने कई जगहों के प्राइम लोकेशन पर देशी व विदेशी शराब की कॉम्पोजिट दुकान खोलने का लाइसेंस दिया है। लेकिन खरीदारों द्वारा इसके सेवन के लिए कोई जगह तय नहीं किया गया। कई लोग परिवार, पत्नी व बच्चों के कारण शराब लेकर घर नहीं जाते हैं। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले पर कार्रवाई यह भी पढ़ें- होम डिलीवरी से बिक रही शराब, चौराहों पर बिखरी खाली बोतलें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.