भदोही, दिसम्बर 18 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने नगर पालिका परिषद गोपीगंज और जिला प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। कहा कि मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ जाने से गलन बढ़ गई। लेकिन अलाव नदारद होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। आरोप लगाया कि कड़ाके की ठंड में एक भी जगह अलाव नहीं जलाया जा रहा हैं। नगर अध्यक्ष ने जिला और नगर प्रशासन से सार्वजनिक स्थल मुख्य चौराहा, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर अलाव जलाने की मांग की है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को एवं नगर वासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिले सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.