देहरादून, फरवरी 2 -- विकासनगर। रविवार रात आर्मी कैंप के पास चकराता रोड में चार लोग सार्वजनिक स्थल पर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। जिन्हें समझने का प्रयास किया गया। लेकिन चारों व्यक्ति आपस में लड़ झगड़ कर अत्यधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मरने पर उतारू हो रहे थे। जिसकें बाद चारों व्यक्तियों को शांति व्यवस्था का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उन्हें उप जिलाधिकारी कालसी में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...