गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय शासन निदेशालय की सहायक निदेशक सविता शुक्ला ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर कहीं कूड़ा कचरा नहीं दिखना चाहिए। प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर सौ फीसदी कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। सफाई व्यवस्था को इतना सुदृढ़ करें कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सविता शुक्ला, शनिवार अपराह्न गोरखपुर नगर निगम सभागार में गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों से आए नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों से आए अधिशासी अभियंताओं के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उनके साथ तकनीकी सहयोग के लिए पीएफएमएस एक्सपर्ट अभय सिंह और ग्रीवांस रिड्र्सल मैनेजर प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में नगर निगम गोरखपुर के जोनल अधिकारी रवि सिंह ने पुष्पगुच्छ भें...