हरिद्वार, अप्रैल 5 -- सिडकुल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार रात को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सिडकुल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों, ढाबों और सड़क किनारे छापेमारी कर कुल 52 लोगों पर कार्रवाईकी। पुलिस के अनुसार लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि फैक्ट्रियों से छुट्टी के बाद कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीते हैं। महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इससे माहौल खराब हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। उनसे कुल 13 हजार रुपये संयोजन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.