मुंगेर, अप्रैल 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बुधवार को सदर प्रखंड सभागार में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी कमल किशोर ने किया, जबकि अध्यक्षता सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वजीत कुमार तिवारी ने की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिला प्रभारी आपदा पदाधिकारी कमल किशोर ने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हीट वेव से बचाव हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और बाजार में शीतल पेयजल की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, कि लू से बचाव के लिए जन जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। इसके लिए चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे। आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.