संभल, जून 7 -- नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के विषय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को स्वच्छता कार्यों में गुणवत्ता और सार्वजनिक स्थलों के नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। विश्व पर्यावरण दिवस के द्वितीय दिवस में अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के विषय में 4 विन्स कचरा सेलिब्रेशन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सुपरवाइजर को नगर में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, डोर टू डोर कलेक्शन और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले प्राथमिकता तो मानसून आने से पहले शहर के मुख्य नालो की साफ सफाई करना है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस: सप्ताह भर चलेगा स्वच्छता अभियान,आय...