सार्वजनिक सड़क पर पिलर खड़े करने की कोशिश नाकाम
आगरा, जून 22 -- सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। इसी क्रम में भगवान टॉकीज के पास वार्ड-72 में सार्वजनिक सड़क खोदकर पिलर खड़े करने के प्रयास को नगर निगम ने समय रहते विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्य रुकवाकर मौके से उपकरण जब्त कर लिए गए। नगर निगम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सार्वजनिक सड़क की भूमि पर अतिक्रमण की नीयत से भवन निर्माण की तैयारी कर रहा है। सूचना पर अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि भगवान टॉकीज स्थित किरन कॉम्प्लेक्स के पास शराब ठेके से सटी गली में दीपक गुप्ता द्वारा भवन के छज्जे को सहारा देने के लिए सड़क की खुदाई कर निर्माण कराया जा रहा था। निगम अधिकारियों ने तत्काल कार्य रुकवाते हुए तसले, फावड़े समेत अन्य उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.