प्रयागराज, मई 14 -- आजाद स्क्वायर में एक ठेकेदार ने सार्वजनिक शौचालय के साथ कैंटीन भी बना दी। शौचालय के साथ कैंटीन बनाने की शिकायत नगर आयुक्त, मंडलायुक्त से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आजाद स्क्वायर के पार्षद रितेश मिश्रा ने बताया कि शौचालय में कैंटीन बनाने का विरोध करने पर ठेकेदार धमकी दे रहा है। पार्षद के मुताबिक ठेकेदार के खिलाफ नगर निगम भी कार्रवाई नहीं करना चाहता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...