सार्वजनिक शौचालय में किशोरी संग किया दुराचार
कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ मंगलवार शाम सार्वजनिक शौचालय में दुराचार किया गया। विरोध करने पर उसे धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।कड़ा धाम इलाके के युवक ने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी 15 साल की बहन किसी काम से कहीं जा रही थी। इस दौरान गांव के समीप ही आरोपी अभिषेक सिंह ने उसको दबोच लिया और घसीटकर सार्वजनिक शौचालय में ले गया। वहां दरवाजा भीतर से बंद कर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के भाई ने घटना की शिकायत तत्काल पुलिस से की। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आननफानन मुकदमा कायम कर लिया। सिराथू डीएसपी सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि आरोपी की तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.