बेगुसराय, फरवरी 8 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय में नियमित सफाई ना होने से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं। भीम कुमार, राहुल कुमार, मुन्ना साह, चंदन महतो समेत स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय के जीर्णोद्धार के बाद वर्षों से इसकी नियमित साफ सफाई नहीं की जा रही है, जिस कारण से आस पास हमेशा दुर्गंध फैल रही है और लोगों का सांस लेना भी दूभर हो जाता है। उन्होंने बताया कि यह शौचालय केवल नाम मात्र का रह गया है। गंदगी और बदबू से भरा रहता है। विडंबना की बात यह है कि इस शौचालय में पानी का घोर आभाव है। इस कारण से अंदर की स्थिति दयनीय बनी रहती है। साथ ही दुर्गंध के कारण यहां से गुजरने में भी लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि सफाई ना होने के कारण लोग शौचालय में जान नहीं चाहते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.