अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट सामनापाड़ा में बने सार्वजनिक शौचालय से बुधवार को नगर आयुक्त ने अवैध कब्जा हटवाया। सार्वजनिक शौचालय का ताला तोड़ा गया तो भीतर से बाइक, स्कूटी, सोफा व सरकारी सामान बरामद हुए। बरामद सामान नगर निगम ने जब्त कर लिया। आरोपी सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि के खिलाफ सासनीगेट थाने में तहरीर दिलवाई। स्थानीय नागरिकों की मांग पर शौचालय को तोड़कर बारातघर बनाया जाएगा। वार्ड 27 सामनापाड़ा में नगर निगम की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। शौचालय काफी बड़ा है और वहां पर खाली जगह भी है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को शिकायत मिली कि सामनापड़ा के शौचालय पर सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि ने अपना कब्जा जमा लिया था। शौचालय का इस्तेमाल वाल्मीकि समाज के लोग नहीं कर पा रहे थे। शौचालय में केवल प्रशांत वाल्मीकि अपने नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.