नैनीताल, अप्रैल 15 -- नैनीताल। सभासद अंकित चंद्रा ने नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा को बुधवार को ज्ञापन सौंपकर शहर के सार्वजनिक शौचालयों को 24 घंटे खुला रखने व रेट लिस्ट डिस्प्ले करने मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों का संचालन सही तरीके से नहीं हो रहा है। खासतौर पर रात के समय कई शौचालय जल्दी बंद कर दिए जाते हैं, जिसके कारण पर्यटकों को मजबूरन खुले में शौच करना पड़ रहा है। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है और शहर की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसके अलावा कई शौचालयों में निर्धारित रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के शौचालय गंदे, यात्री परेशान इससे संचालकों द्वारा पर्यटकों से मनमाने शुल्क वसूलने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.