जहानाबाद, मार्च 24 -- वार्डों के विकास एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर कुर्था नगर पंचायत का 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कुर्था, निज संवाददाता कुर्था नगर पंचायत की विशेष वार्षिक बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय का संभावित बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में नगर के विकास एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बजट अनुमान के अनुसारवित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रारंभिक शेष राशि (रोकड़ एवं बैंक कोषागार सहित) 4,65,54,757 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त आंतरिक राजस्व तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुदानों को मिलाकर कुल अनुमानित प्राप्ति 43,97,54,910 रुपये आंकी गई है। व्यय के मद में स्थापन एवं राजस्व व्यय पर कुल 13,54,87,625 रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, आधारभूत संरच...