गाजीपुर, दिसम्बर 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय कमेटी की बैठक डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के विभागीय अधिकारियों के कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सार्वजनिक वितरण होने वाली खाद्य सामग्री की नियमित जांच करने के लिए निर्देशित किया। खाद्य विभाग की ओर से बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष में 408 छापे मारकर 1623 निरीक्षण करते हुए 428 नमूने जांच के लिए भेजा गया। इसमें 106 जॉच रिपोर्ट अपमिश्रित पायी गयी। जिसमें न्याय निर्णायक अधिकारी या अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय में 194 वाद तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 20 वाद पंजीकृत कराये गये। अबतक न्यायालय की ओर से 39 वादों में 11 लाख 12 हजर अर्थदंड ...