मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरनगर उप्र के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न पहुंचा रहा है। तकनीक आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली ने व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। सरकार का संकल्प है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को उसके अधिकार से वंचित न रहना पड़े।उप्र के खाद एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय मंगलवार को शहर के प्लेटिनम रिसॉर्ट में आयोजित भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध समाज किसी भी राष्ट्र की वैचारिक चेतना और विकास का आधार होता है। भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शिक्षा, आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग का योगदान सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि ज...