भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के नजदीक निर्माणाधीन समानांतर पुल का काम सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही से प्रभावित हो रहा है। ईपीसी ठेकेदार मे. एसपी सिंगला की आपत्ति पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मॉर्थ) ने जिला प्रशासन से मदद मांगी है। मॉर्थ के पीडी की ओर से कार्यपालक अभियंता सुधीर मौर्य ने इसको लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। मॉर्थ के पत्र में बताया गया कि ए-1 से पी-5 तक कुएं की नींव और पियर टेबल का निर्माण बाधित हो गया है। कास्टिंग यार्ड की गतिविधियां भी गंभीर रूप से बाधित हो रही है। अनधिकृत वाहनों से सुरक्षा जोखिम भी बढ़ गया है। पत्र के मुताबिक, ईपीसी ठेकेदार ने बताया है कि सार्वजनिक वाहनों की निरंतर आवाजाही और परियोजना के मार्ग में बार-बार होने वाले यातायात जाम के कारण, ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्...