सार्वजनिक रास्ते से हटेगा अतिक्रमण
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, हिटी। सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं होगा। सड़क निर्माण के पहले सभी अतिक्रमण हटेंगे। शुक्रवार को आशापुर न्यू कॉलोनी का भ्रमण करने के बाद अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने स्थानीय नागरिकों को यह आश्वासन दिया। कॉलोनी की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। इसी बीच, लोगों ने डॉ. लोकनाथ की अगुवाई में मुख्यमंत्री पोर्टल, प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ नगर आयुक्त को लिखित शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त अमित कुमार क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने समस्याएं सुनीं और सम्बंधित अधिकारियों को जर्जर सड़क का एस्टीमेट जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान आशुतोष, एसएन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.