इटावा औरैया, जून 12 -- भरथना। गांव बेर में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम से शिकायत की गयी है।

शिकायती पत्र गांव बेर के रहने वाले नीरज कुमार ने एसडीएम काव्या सी. को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सार्वजनिक रास्ते पर शौचालय बनवाकर करीब छह वर्षों से कब्जा कर रखा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित का कहना है कि अतिक्रमण हटवाने के लिए वह कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

कार्रवाई की मांग नीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने 6 जून को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले में हस्त...