संतकबीरनगर, दिसम्बर 7 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। परसहर पूर्वी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से पीलर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि पीलर लगाए जाने का विरोध करने पर विपक्षियों ने एक महिला व उसके पुत्र पर हमला कर गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना क्षेत्र के परसहर पूर्वी गांव निवासी पीड़ित अजय सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को लगभग 10:30 बजे विपक्षीगण सार्वजनिक रास्ते में जबरन पिलर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उनकी मां शोभा देवी को विपक्षी शंभू सिंह पुत्र रामअवध सिंह, शिवम सिंह पुत्र शंभू सिंह, गोरख सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह एवं राघवेन्द्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अजय सिंह को भी मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.