सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत पर दबंगों ने घर पर चढ़कर पीटा
गोरखपुर, अगस्त 16 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत करना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज दबंगों ने घर पर चढ़कर युवती और उसकी बहन के साथ मारपीट की। घटना में युवती के कान में गंभीर चोट आई और रक्तस्राव होने लगा। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपालपुर निवासी जूली शर्मा पुत्री रमाकांत शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को दिन में करीब 1:10 बजे वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान घर के सामने रहने वाले राहुल यादव, गिरिजा यादव, मीना देवी समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.