गिरडीह, अप्रैल 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दोरहैया गांव के समीप सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर कथित रूप से अवैध घेराबंदी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर ग्रामीण गोलबंद होने लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेतृत्व में मंगलवार को प्रभावित ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी और मामले को लेकर आवश्यक पहल करने पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुनने के बाद कहा कि बाहरी लोगों द्वारा संदिग्ध एग्रीमेंट के आधार पर जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश पूरी तरह गलत है। यह भी पढ़ें- सीओ के खिलाफ भाकपा का विशाल प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.