हापुड़, अप्रैल 1 -- गांव गालंद से रिलायंस रोड को जोड़ने वाले सर्विस जनित रास्ते पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि जहां से सार्वजनिक मार्ग शुरू होता है, वहां स्थित देसी शराब के ठेके के पास नवीन पुत्र कालू सिंह निवासी गालंद एवं पांच अन्य लोगों ने मिट्टी और अवैध खंड डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इतना ही नहीं, रास्ते में सीढ़ी बनाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी पक्ष फौजदारी पर आमादा हो जाता है और धमकी देता है। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत करते हुए मांग की है कि सार्वजनिक मार्ग से अवैध कब्जा हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.