कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। फाजिलनगर विकास खंड ग्राम सभा रामपुर उर्फ खुशहाल टोला निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम को पत्रक सौंप कर ग्राम सभा के सार्वजनिक भूमि पर हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता अनिल तिवारी ने शिकायती पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा के चार गाटा संख्या सरकारी अभिलेखों में नवीन परती व धोबी घाट के नाम से दर्ज है। वहीं दो अन्य गाटा संख्या खलिहान का रूप में दर्ज हैं। इसपर गांव कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी लेकिन जिम्मेदारों ने अवैध कब्जाधारियों से मिलीभगत कर गलत रिपोर्ट लगा दिया, जिससे अतिक्रमण जस का तस बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया है कि मौके का निरीक्षण कर जनहित में अवैध कब्ज़ा को खाली कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...