सार्वजनिक भूमि पर दर्ज कराया नाम, आरोपों की एसडीएम कराएंगी जांच
कुशीनगर, जून 23 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज विकास खण्ड के धुरिया कोट ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि को कथित रूप से राजस्व अभिलेखों में व्यक्तिगत रूप से नाम दर्ज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। धुरिया कोट के ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव स्थित अमृत सरोवर वर्षों से ग्राम समाज की संपत्ति के रूप में उपयोग में रहा है। इस पोखरे का सरकारी धन से सौंदर्यीकरण भी कराया गया था और इसका उपयोग ग्रामीण सामुदायिक कार्यों व जनहित गतिविधियों के लिए करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश का हवाला देकर उक्त भूमि को राजस्व अभिलेखों में एक व्यक्ति के नाम से दर्ज करा लिया गया है। उनका कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.