गया, अक्टूबर 15 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के राजर्षि जनक केंद्रीय पुस्तकालय में ग्रामीण छात्रों के विकास में सार्वजनिक पुस्तकालय की भूमिका: चुनौतियां और अवसर विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न हो गया। दूसरे दिन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विष्णु श्रीवास्तव ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालयों में परिवर्तन के सशक्त माध्यम बनने की क्षमता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए, जिनकी अक्सर महत्वपूर्ण शिक्षण सामग्री तक पहुंच नहीं होती। उन्होंने कहा कि, मजबूत कानून ग्रामीण सार्वजनिक पुस्तकालयों को एक स्थिर वित्त पोषण मॉडल प्रदान करके, एक स्पष्ट प्रशासनिक ढांचा स्थापित करके और आधुनिक सेवाओं को अनिवार्य बनाकर गतिशील सामुदायिक केंद्रों में बदलने में मदद कर सकते हैं। कई राज्यों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.