सार्वजनिक पुस्तकालयाध्यक्षों को बांटे प्रमाण पत्र
नैनीताल, अगस्त 26 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का बुधवार को समापन हो गया। यहां विभिन्न राज्यों से आए 54 सार्वजनिक पुस्तकालयाध्यक्षों को प्रमाण पत्र बांटे गए हैं। समापन समारोह में आईपीएसडीआर के फैकेल्टी डॉ. मनोज बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग सार्वजनिक पुस्तकालयों की सेवाओं को अधिक आधुनिक, तकनीक-सक्षम और जनोपयोगी बनाने में किया जाना चाहिए। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. युगल जोशी, डॉ. अशोक उप्रेती, डॉ. दीपा राणा, डॉ. दीप चंद्र जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के चौथे दिन पुस्तक संरक्षण पर मंथन
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.