सार्वजनिक नाली में गोबर बहाने पर नोटिस
सोनभद्र, मई 28 -- अनपरा,संवाददाता। सार्वजनिक नाले को गोबर से पाटने की पोर्टल पर की गयी शिकायत के बाद हरकत में आये नगर पंचायत ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। खटाल स्वामी को 25 मई को उप्र नगर पालिका अधिनियम की धारा 215 के तहत नोटिस तामील करा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन का दोषी करार देते हुए एक सप्ताह में नाला सफाई कर तामील की सूचना लिखित रूप से देने को कहा गया है। कार्रवाई सुनिश्चित न करने पर 25 हजार रुपये जुर्माना अथवा पशुशाला सील करने की चेतावनी दी गयी है। इस बाबत स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें की जा रही थी कि खटाल मालिक सार्वजनिक नाले और आस पास गोबर एकत्र कर रखा है जिससे बीमारियां फैलने के साथ ही नालियां चोक होने से घर के जलनिकासी भी मुश्किल हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.