रांची, सितम्बर 6 -- रांची। कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संजय सेठ ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। उनका निधन न केवल उनके परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए, बल्कि झारखंड की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अंतिम विदाई देना मन को भीतर तक व्यथित कर गया : योगेंद्र यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति : श्वेता सिंह यह भी पढ़ें- देवघर नगर निगम के महापौर ने दिवं...