गाजीपुर, जून 21 -- दिलदारनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र में रात्रि पैदल गश्त की। कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 35 व्यक्तियों का चालान किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्क निगरानी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 15 लोग गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 15 लोगों पर ...