सार्वजनिक जगहों पर अपडेट नहीं पुलिस नंबर, इमरजेंसी में लोग बेहाल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सार्वजनिक जगहों पर आठ माह बाद भी पुलिस थानों और अधिकारियों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए जा सके हैं। इससे इमरजेंसी में जरूरतमंदों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अगस्त 2025 में पुलिस के इमरजेंसी नंबर बदल दिए गए। फिर भी शहर के अधिकतर चौक-चौराहों, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर अब भी पुराने नंबर ही चस्पा हैं। जानकारी के अभाव में लोग उन्हीं नंबरों पर कॉल कर रहे हैं, जिससे रिस्पांस नहीं मिलता है। जैसे एसएसपी के पुराने मोबाइल नंबर 9431822982 डिस्प्ले हो रहा है, जबकि नया नंबर 9031826800 है। स्पष्ट है कि पुराने नंबर पर फोन करने पर कोई रिस्पांस नहीं मिल सकेगा। हालात ऐसे हैं कि बिजली-पानी से लेकर छोटी-बड़ी हर शिकायत के लिए लोग सीधे डायल 112 पर कॉल कर रहे हैं, जिससे कंट्रोल रूम पर अतिरिक्त दब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.