बिहारशरीफ, मार्च 15 -- सार्वजनिक गली में दीवार लगाने पर चेयरमैन ने लगायी रोक फोटो चेवाड़ा02 - चेवाड़ा के वार्ड नंबर छह में गली का विवाद का निपटारा करते नगर पंचायत के चेयरमैन लट्टू यादव। चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के वार्ड नम्बर छह के पासवान टोले में दबंगई के बल पर सार्वजनिक गली को एक व्यक्ति द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन लट्टू यादव ने ऐसा करने पर रोक लगायी। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बताया जाता है कि मोहल्ले के खेसाड़ी पासवान द्वारा गली को निजी बताकर बंद करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने चैयरमैन से की। मामले पर संज्ञान में लेते हुये चेयरमैन लट्टू यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मन्टु चौरसिया , अमर पासवान, वीरेन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गली में लगाय...