मिर्जापुर, जनवरी 23 -- जिगना। क्षेत्र के कोलाही गाँव के रायपुर सौनहा मजरा में आम रास्ते पर बिछाए गए खड़ंजे को उखाड़कर दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर आवागमन अवरुद्ध कर दिए। सरकारी मद से बनी सड़क को आपसी विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से जोत कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रधान सरिता यादव ने बताया कि पांच वर्ष पहले ग्राम निधि से इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया था। बुधवार को किसी समय ट्रैक्टर चलाकर दस मीटर तक मार्ग क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दबंगों ने रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर दिया। बस्ती के लोगों ने बताया कि गांव के ही लक्षनधारी बिंद, जितेंद्र बिंद एवं अंकित बिंद के आपसी विवाद के कारण मार्ग को ट्रैक्टर से जोत दिया। मौके पर ट्रॉली खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया गया। अचानक रास्ता बंद हो जाने से कमोबेश पांच सौ की आबादी को इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.